Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: अल्बर्ट एक्का चौक पर BJP ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: 

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे की आड़ में राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. वहीं, वर्तमान केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

Uploaded Image

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की बात होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग उनके मुद्दों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया.

 

भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए. उनका कहना था कि यदि सरकार दोषियों को बचाना नहीं चाहती, तो सीबीआई जांच से परहेज नहीं करना चाहिए.

 

भाजपा ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी रखेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही