Search

 
 
 

बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी रहे साथ

 
पर्चा दाखिल करने पहले पूजा-अर्चना की, फिर निकाली रैली दो सेटों में दाखिल किया पर्चा Chaibasa/Ranchi: सिंहभूम से बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा ने सोमवार को पर्चा दाखिल किया. उन्होंने दो सेट में पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने से पहले गीता कोड़ा ने गितिलिपि के देसाउली मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा अर्चना करने के बाद गीता कोड़ा गांधी मैदान पहुंचीं. वहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे. यहीं से जुलूस की शक्ल में भाजपा नेता और कार्यकर्ता खूंटकटी मैदान पहुंचे. इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ जिला निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय गए. दोपहर 1. 40 बजे जिला निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया. इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, गीता बलमुचू सहित काफी संख्या नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modis-statement-on-distributing-property-to-minorities-said-the-end-of-the-business-of-lies-is-near/">राहुल

गांधी पीएम मोदी के अल्पसंख्यकों को संपत्ति बांटनेवाले बयान पर हुए हमलावर, कहा, झूठ के कारोबार का अंत नजदीक है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही