Search

 
 
 

भाजपा-कांग्रेस ने लोगो को सुविधाओं से रखा वंचित : एनोस एक्का

 
सरईपानी गिरजाटोली में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने की बैठक Simdega: सदर प्रखंड अंतर्गत आरानी पंचायत के सरईपानी गिरजाटोली गांव में रविवार को झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. इससे पहले पूर्व मंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. बैठक के दौरान एनोस एक्का ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से लेकर आज तक कई सुविधाओं से गिरजाटोली गांव के लोग वंचित है, मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर होने के बावजूद आज तक यहां पर सरकार की कई योजना नहीं पहुंची. ग्रामीण सरकारी योजनाओं से अछूते हैं. उन्होंने पूर्व मंत्री से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जल्द बहाल करने की मांग की. इसे भी पढ़ें-मुसलमान">https://lagatar.in/muslims-should-first-give-religious-education-to-their-children-hafizul-ansari/">मुसलमान

पहले अपने बच्चों को दीनी तालीम दें – हफीजुल अंसारी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/11rc_m_122_11022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

कई लोगों ने झारखंड पार्टी का थामा दामन

ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद एनोस एक्का ने कहा कि आपके एक गलत फैसले की वजह से आप लोग सुविधाओं से दूर हो गये. इसलिए आने वाले चुनाव में संगठित होकर राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा-कांग्रेस को दरकिनार करें. झारखंड पार्टी का सहयोग करें. क्योंकि राष्ट्रीय पार्टियों के द्वारा इस क्षेत्र की भोली भाली जनता को बरगलाकर वोट तो ले लिया जाता है. लेकिन काम नहीं किया जाता. आज भी लोग सुविधाओं से वंचित हैं. मौके पर उन्होंने झारखंड पार्टी की नीति सिद्धांतों से अवगत कराया. कई महिला एवं पुरूषों ने झारखंड पार्टी का दामन थामा. सभी लोगों को पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया गया. इस मौके पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष आयरीन एक्का, सलाहकार अभय विश्वकर्मा, अमन खेस, जोसेफ डुंगडुंग, सेंटर ठाकुर, सुधा बड़ाइक, कृष्णा मोहन प्रसाद, किशुन तिर्की, बिंजमीन कुल्लू, प्रभुदान सुरीन, रसाल खलखो, अभिषेक डुंगडुंग समेत ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ranchi-police-action-in-jssc-paper-leak-case-three-persons-including-under-secretary-arrested/">बड़ी

खबर : जेएसएससी पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की कार्रवाई, अवर सचिव सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही