Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीजीपी से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, अपराधियों पर नकेल कसने की मांग

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या और राज्य में बढ़ते गैंगवार और अपराध की घटनाओं को लेकर भाजपा के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अजय कुमार सिंह से मुलाकात की. सांसद सुनील सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपा और राज्य में बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की. सुनील सिंह ने कहा कि राज्य में बढ़ते गैंगवार, अपराध, हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाओं से आम जनता दहशत में है. ऐसा लग रहा है जैसे राज्य में अपराधियों का साम्राज्य स्थापित हो चुका है. अपराधी जब चाहें, जहां चाहें किसी की भी बेधड़क हत्या करने में सफल हो रहे हैं. दूर दराज के गांव और राजधानी रांची भी अपराधियों की गिरफ्त में है. खासकर चतरा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग और रांची का कोयलांचल क्षेत्र अपराधियों और शूटरों का अड्डा बन चुका है. (पढ़ें, शारीरिक">https://lagatar.in/physical-abuse-case-hearing-on-pradeep-yadavs-petition-completed-high-court-reserves-verdict/">शारीरिक

शोषण केस: प्रदीप यादव की याचिका पर सुनवाई पूरी, हाइकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला)

डेढ़ महीने में अपराधियों ने 7 लोगों की कर दी हत्या 

सांसद सुनील सिंह ने कहा कि पिछले डेढ़-दो महीनों का रिकॉर्ड देखा जाये तो 12 जुलाई को टुंडी में आरएसएस कार्यकर्ता शंकर प्रसाद की हत्या, 23 जुलाई को खूंटी में किसान चमरा मुंडा की हत्या, 27 जुलाई को आदिवासी समाज के भाकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या, 28 जुलाई को वासुकीनाथ में अमरनाथ की हत्या,1 अगस्त को झरिया में धनंजय यादव की हत्या, 6 अगस्त को भुरकुंडा में होटल संचालक रोशन साव की हत्या, 11 अगस्त को राजधानी रांची से सटे चिरौंदी में जूस दुकान संचालक मुकेश साव और उसके स्टाफ रोहन साव की हत्या कर दी गयी. ये सभी वारदातें राज्य में अपराधियों की निडरता को बता रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-middle-aged-man-died-after-being-hit-by-a-train/">घाटशिला

: ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत

राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर कार्य करने से ही राज्य अपराध मुक्त होगा 

सांसद  ने कहा कि 12 अगस्त को भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या से पूरा पलामू प्रमंडल दहशत में है. छोटे-छोटे व्यवसाय चलाने वाले भी भयभीत हैं. अपराधियों का पुलिस की गिरफ्त से बाहर होना, उनपर कड़ी कार्रवाई नहीं होना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की मंशा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है. इसलिए राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर कार्य करे. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, योगेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य नेता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : JSCA">https://lagatar.in/jscas-annual-general-meeting-will-be-discussed-on-7-agendas-on-august-26/">JSCA

की वार्षिक आमसभा 26 अगस्त को, 7 एजेंडों पर होगी चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही