Search

 
 
 

सांसद जयंत स‍िन्‍हा से म‍िला भाजपा प्रत‍िन‍िध‍िमंडल, जमीन का भुगतान शीघ्र कराने की मांग

 
Barkagaon : भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में मंगलवार को हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया क‍ि बड़कागांव एवं केरेडारी में गैरमजरूआ जमीन का एनटीपीसी कंपनी की ओर से भुगतान नहीं क‍िया गया. रैयत परेशान हैं. भाजपाईयों ने सांसद को बताया कि अन्य जगहों पर एनटीपीसी ने गैरमजरूआ जमीन का भुगतान किया है, परंतु बड़कागांव एवं केरेडारी में भुगतान अब तक नहीं किया गया है. मामले को लेकर सांसद जयंत सिन्हा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बहुत जल्द एनटीपीसी, त्रिवेणी सैनिक, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्तालाप कराई जाएगी. इसमें गैरमजरूआ जमीन का रैयती के अनुकूल भुगतान, स्थानीय रोजगार समेत अन्य मुद्दों पर कंपनी के साथ वार्तालाप की जाएगी. मुलाकात करने वालों में मुख्य रूप से पूर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, राजेश गुप्ता, दामोदर सिंह, अवध किशोर यादव और मूलचंद साव शामिल थे. इसे">https://lagatar.in/sp-manoj-ratan-became-hazaribagh-ssp-dgp-neeraj-sinha-honored/">इसे

भी पढ़ें : एसपी मनोज रतन बने हजारीबाग एसएसपी, डीजीपी नीरज सिन्हा ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही