Search

 
 
 

भाजपा ने किया डैमेज कंट्रोल, रवींद्र राय को दी बधाई

 
Ranchi: भाजपा ने पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर डैमेज कंट्रोल कर लिया है. जानकारी के अनुसार, टिकट नहीं मिलने के कारण डॉ रवींद्र राय नाराज चल रहे थे. शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार उन्हें प्रदेश बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय को मिठाई खिलाकर बधाई दी. साथ में केंद्रीय मंत्री सह विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी बधाई दी. डॉ राय ने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे शीर्ष नेतृत्व ने जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे. भाजपा ने झारखंड को जन्म दिया है, उसे बर्बाद नहीं होने देंगे. 2014 में भाजपा जितनी सफल हुई थी, उसे पार करने की कोशिश की जाएगी. इसे भी पढ़ें -JLKM">https://lagatar.in/jlkm-releases-seventh-list-will-also-contest-elections-from-jairam-dumri-and-bermo/">JLKM

ने सातवीं सूची जारी की, जयराम डुमरी और बेरमो से भी लड़ेंगे चुनाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही