Search

 
 
 

JLKM ने सातवीं सूची जारी की, जयराम डुमरी और बेरमो से भी लड़ेंगे चुनाव

 
Ranchi: जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा ने अब तक 74 सीटों पर उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी है. इस सूची में जयराम महतो खुद बेरमो सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. इस तरह जयराम ने डुमरी और बेरमो दोनों सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. वहीं रांची सीट से प्रत्याशी को भी बदला गया है. अब रांची सीट से प्रेम नायक की जगह राजकिशोर महतो को उम्मीदवार बनाया गया है. शनिवार को जयराम की पार्टी ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की. जिसमें बेरमो से जयराम महतो,चंदनक्यारी से अर्जुन रजवार, खिजरी से सरिता तिर्की, गोमिया से अमरेश महतो, लिट्टीपाड़ा से मार्क बास्के, सारठ से अजहर अंसारी,जामा से देबिन मुर्मू, मांडू से बिहारी महतो, शिकारीपाड़ा से अविनाश हेंब्रम और रांची से राजकिशोर महतो को उम्मीदवार बनाया है. इसे भी पढ़ें -नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-made-preparations-for-chhath-puja/">नीतीश

कुमार ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही