Hazaribagh : कितना भी बड़ा संगठन हो, हम अपनी अचूक कार्यपद्धति से विजय पताका फहरा सकते हैं. यह बात शुक्रवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री सह बूथ सशक्तीकरण के प्रदेश संयोजक डॉ. प्रदीप वर्मा ने अटल भवन के सभागार में कही. उन्होंने कहा कि अपनी कार्यपद्धति सुदृढ़ नहीं होगी, तब तक हम संगठन का कार्य पूर्ण नहीं कर सकते हैं. डॉ. वर्मा ने कहा कि यही वजह है कि पार्टी ने एक साथ झारखंड की हर विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन कर बूथ सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर चार सदस्यीय टोलियां बनाई गई है. ठीक उसी प्रकार मंडलों में भी इतनी ही टोलियां बनाई गई है. उन चारों सदस्यों को बूथ सशक्तिकरण अभियान तक कार्य पूर्ण करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि हर बूथों से दो-दो विस्तारकों का मनोनयन करना शक्ति केंद्र पर जरूरी है. यही विस्तारक बूथ कमेटी का निर्माण करेंगे. महामंत्री डॉ. वर्मा ने कहा कि कम से कम 31 कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि खुले मन से चयनित कार्यकर्ता या पदाधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करें तथा दस दिनों के भीतर कार्य को पूरा करें. हर बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप, सरल एप तथा नमो एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें. उन्होंने राष्ट्रपति का अभिभाषण हर बूथों पर मतदाताओं को सुनाने की जिम्मेवारी भी सौंपी. यहां मांडू विधानसभा के सीसीएल कॉलोनी, बड़कागांव विधानसभा के मुख्यालय, बरही के टाउन हॉल और सदर विधानसभा के कार्यशाला अटल भवन में जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई. इसे भी पढ़ें : पुराने">https://lagatar.in/change-of-old-and-new-smart-meters-electricity-consumers-facing-reading-and-billing-problems/">पुराने
और नए स्मार्ट मीटर का फेर : रीडिंग और बिलिंग समस्या से जूझ रहे बिजली कंज्यूमर इससे पहले मुख्य अतिथि के तौर पर आए डॉ. प्रदीप वर्मा का स्वागत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर किया. मंच संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह व धन्यवाद ज्ञापन नगर पश्चिमी के महामंत्री ज्योति सिन्हा गुड्डू ने किया. अटल भवन में सदर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष ने राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़कर कार्यकर्ताओं को सुनाया. कार्यशाला में विधायक मनीष जायसवाल ने सदर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व शक्तिकेन्द्र संयोजक और सह संयोजक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मौके पर प्रदेश से आए अमित चरण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यशाला प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार सहित मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक सह संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ विस्तार कार्यशाला में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/review-along-with-emotional-thriller-the-harsh-reality-was-also-seen-in-the-film-lohardaga/">फिल्म
समीक्षा : इमोशनल थ्रिलर के साथ तल्ख हकीकत भी दिखी फिल्म ‘ लोहरदगा ‘ में [wpse_comments_template]
चार विधानसभा की कार्यशाला में जुटे भाजपाई, मंडल स्तर पर बूथों को सशक्त बनाने पर चर्चा

Leave a Comment