Search

 
 
 

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए भाजपा ने बनाई प्रदेश स्तरीय समिति

Ranchi News : 11 सदस्यीय समिति में सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, अनीता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और बबलू भगत शामिल हैं.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : भाजपा ने आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन और समन्वय के लिए प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है. समिति में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा और नीलकंठ सिंह मुंडा को संरक्षक बनाया गया है. समीर उरांव को संयोजक और मनोज सिंह व सुनील सोरेन को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

11 सदस्यीय समिति में ये नाम शामिल 

11 सदस्यीय समिति में सन्नी टोप्पो, शिवशंकर उरांव, रामकुमार पाहन, रोशनी खलखो, अनीता मुर्मू, भूषण पाट पिंगुवा, संजय सरदार, हरकृष्णा सिंह खेरवार, अशोक बड़ाईक, कोचे मुंडा और बबलू भगत शामिल हैं.

 

भाजपा के अनुसार, जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से जनजातीय समाज के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और वीर महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. गठित समिति कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही