Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

42 साल की यात्रा में सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्व ग्राह्य बनी बीजेपी : दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : बीजेपी ने बुधवार को पूरे उत्साह के साथ अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि 42 साल की यात्रा में बीजेपी आज न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, बल्कि सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राह्य बनी है. उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी के महापुरुषों की प्रेरणा, उनके कठिन परिश्रम, बलिदान के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीयत और नीति पर जनता का दृढ़ विश्वास ही पार्टी की उपलब्धि है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने अंत्योदय के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को साकार किया है. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/ajsus-office-opened-in-delhi-many-academicians-joined/">दिल्ली

में खुला आजसू का कार्यालय, शामिल हुए कई शिक्षाविद

सबका साथ-सबका विकास ही पार्टी का मूलमंत्र : बाबूलाल मरांडी

बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रही है. भाजपा का लक्ष्य मां भारती को परम वैभव की शिखर पर आरूढ़ करना है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए बनी है. पार्टी के लिए सत्ता साध्य नहीं बल्कि जनसेवा का साधन है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/bjp21.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

भाजपा के नेतृत्व में भारत बनेगा आत्मनिर्भर : धर्मपाल सिंह

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता भारत को आत्मनिर्भर और आत्मगौरव से परिपूर्ण बनाने के लक्ष्य को साकार करने में जुटे हैं. भाजपा एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. पार्टी के पास विश्व प्रसिद्ध नेतृत्व है. जनता का अपार समर्थन है. उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार एक मजबूत भारत, स्वाभिमानी भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में तेजी से जुटी है. पूरे प्रदेश में सभी मंडल, जिलों में पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. शोभायात्रा निकाली गई. कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/illiteracy-situation-in-rural-areas-due-to-children-staying-away-from-school-education-jean-dreze/">दिल्ली

में खुला आजसू का कार्यालय, शामिल हुए कई शिक्षाविद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही