Advertisement

भाजपा ने  संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोती - केशव महतो

 Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भाजपा की 11 साल की उपलब्धियों के दावे पर करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल में संविधान के हर पन्ने पर तानाशाही की स्याही पोती है और आज अपनी उपलब्धि बता रही है.

 

 

 

महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि : केशव महतो कमलेश ने कहा कि एनसीआरबी के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराध लगभग दोगुने हो गए हैं. उन्होंने पूछा कि क्या यह भाजपा की उपलब्धि है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के जमीन पर विदेशी अतिक्रमण, अमेरिका के आगे झुकना, विदेशी कर्ज का ऐतिहासिक बोझ, गलत विदेश नीति से भारत का अलग-थलग पड़ना क्या इनके लिए ये उपलब्धि है.

 

 

सेना के पराक्रम पर राजनीति : केशव महतो कमलेश ने कहा कि सेना के पराक्रम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकना क्या ये उपलब्धी है. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, देश की संपतियों को अपने पूंजिपति दोस्तों को सौंपना और बड़ी बशर्मी से अपनी पीठ थपथपाना, ये भाजपा की फितरत रही है

 

रोजगार और श्रमिकों के अधिकारों में कटौती : केशव महतो कमलेश ने कहा कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण न केवल रोजगार घटे हैं बल्कि श्रमिकों के अधिकारों में भी कटौती हुई है. उन्होंने कहा कि मोदी के 11 साल देश के लिए सबसे मुश्किल और आम जनमानस के लिए पीड़ा दायक रही है.

 

जुमलेबाज प्रधानमंत्री : केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज तक के सबसे असफल और जुमलेबाज प्रधानमंत्री देश में कोई दूसरा नहीं बना. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने अपने 11 साल के कार्यकाल में देश को पीछे धकेलने का काम किया है.