Ranchi: रांची महानगर जिला भाजपा की ओर से तुपुदाना में सदस्यता ग्रहण और मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हटिया-तुपुदाना इलाके के जाने-माने समाजसेवी और फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे और उनकी पत्नी श्वेता दुबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली. कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य रूप से मौजूद रहे. उनके अलावा भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, रांची जिला पूर्वी अध्यक्ष विनय महतो, रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए. सभी नेताओं ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता पाने का जरिया नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा से जुड़ा एक बड़ा जन आंदोलन है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को ताकत मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:
वहीं सुमित दुबे ने भाजपा से जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा और मोदी सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है. उन्होंने पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया.
भाजपा जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने भाजपा को देश की सबसे भरोसेमंद पार्टी बताया और कहा कि लोग लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं. वहीं विनय महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का सबूत है. उप महापौर नीरज कुमार ने नए सदस्यों से जनहित के कामों में सक्रिय रहने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment