Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी ने निकाला मशाल जुलूस

झारखंड में हो रही जेपीएससी, जेएसएससी जैसी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय से गोलचक्कर तक मशाल जुलूस निकाला
Advertisement
Advertisement
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: झारखंड में हो रही जेपीएससी, जेएसएससी जैसी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने शनिवार को साकची स्थित जिला कार्यालय से गोलचक्कर तक मशाल जुलूस निकाला, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की.

इसे भी पढ़ें: 

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में जेपीएससी और जेएसएससी जैसी भर्ती परीक्षाओं में कई विवाद सामने आए हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है. उन्होंने सरकार से जवाबदेही लेने की मांग की.

Uploaded Image

भाजपा का मशाल जुलूस

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने भी राज्य सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जेपीएससी अभ्यर्थी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी झारखंड के युवाओं के मुद्दों पर बोलने की मांग की.

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा. उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की मांग की. इस प्रदर्शन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही