Search

त्रिपुरा में भाजपा, नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी तय, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NewDelhi : त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है. 4 घंटे से ज्यादा की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. जैसे रुझान सामने आ रहे हैं. दो राज्यों त्रिपुरा में भाजपा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट को बहुमत मिलता दिख रहा है. मेघालय की बात करें तो यहां NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. इसे भी पढ़ें : अडानी-हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/adani-hindenburg-case-supreme-court-sets-up-six-member-expert-committee-to-investigate/">अडानी-हिंडनबर्ग

मामला : जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने छह सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की

एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया था

समाचार लिखे जाने तक नगालैंड में भाजपा गठबंधन  39 सीटों और त्रिपुरा में भाजपा 33 सीटों पर आगे थे. त्रिपुरा में लेफ्ट-काग्रेस गठबंधन 16, त्रिपुरा मोथा पार्टी 10 सीटों पर आगे थी. मेघालय में NPP 25 सीटों पर आगे है. भाजपा यहां 5 सीटों पर बढ़त बनाये हुए थी. वोटिंग के बाद आये एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया था. मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया था. यहां हंग असेबंली के आसार बन रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/decision-of-supreme-court-appointment-of-cec-ec-will-be-done-on-advice-of-committee-of-pm-leader-of-opposition-and-cji/">सुप्रीम

कोर्ट का अहम फैसला, पीएम, विपक्ष के नेता और CJI की समिति की सलाह पर होगी CEC- EC की नियुक्ति

त्रिपुरा मोथा पार्टी भाजपा का समर्थन  करेगी!

मतगणना के बीच खबर आयी है कि प्रद्योत देबबर्मा की त्रिपुरा मोथा पार्टी (TPM) ने भाजपा का समर्थन करने का ऐलान किया है. देबबर्मा ने कहा है कि अगर भाजपा जनजातियों के लिए मजबूती से हमारे साथ खड़ी होगी तो हम उसे समर्थन देंगे. खबर है कि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा पश्चिम त्रिपुरा से आगे चल रहे हैं.नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो कोहिमा की नॉर्दन अंगामी II सीट से आगे चल रहे हैं.मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरॉड संगमा की बात करें तो वे दक्षिण तुरा सीट से आगे चल रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp