Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सांप्रदायिक हिंसा भड़का रही है : कपिल सिब्बल

NewDelhi : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को आरोप लगाया कि 2024 में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए भाजपा सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की योजना बना रही है. कहा कि पश्चिम बंगाल तथा गुजरात में हुई हालिया घटनाएं इसका ट्रेलर हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में गुरुवार को रामनवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी. इसे लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : हावड़ा">https://lagatar.in/situation-peaceful-in-howrah-prohibitory-orders-still-in-force-cid-investigation-completed/">हावड़ा

में स्थिति शांतिपूर्ण, निषेधाज्ञा अब भी लागू, सीआईडी की जांच पूरी, स्मृति ईरानी ने ममता पर हमला बोला

रामनवमी पर गुजरात और महाराष्ट्र से भी हिंसा की खबरें आयी

रामनवमी के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र से भी हिंसा की खबरें आयी. कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, 2024 नजदीक आ रहा है, ऐसे में भाजपा इन योजनाओं पर काम कर रही है-1.सांप्रदायिक हिंसा, 2.नफरती भाषण एवं सामग्री, 3.अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करना, 4.ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), निर्वाचन आयेाग का इस्तेमाल कर विपक्ष को निशाना बनाना. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में हुई हिंसा की घटनाएं इसका ट्रेलर’ हैं. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से निर्दलीय सदस्य के रूप में राज्यसभा पहुंचे थे इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/telangana-t-raja-singh-administered-oath-of-hindu-rashtra-to-huge-crowd-on-ram-navami/">तेलंगाना

: टी राजा सिंह ने राम नवमी पर विशाल भीड़ को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई, पुलिस कर रही जांच
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही