Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरूपिया है भाजपा, उसकी गारंटी में मत फंसिएगाः चंपाई सोरेन

Advertisement
Advertisement
Giridih: सीएम चंपाई सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बहरूपिया है. उसकी गारंटी में मत फंसिएगा नहीं तो फिर धोखा हो जाएगा. यहां की धरती में खनिज भरा पड़ा है, हमलोग ऐसी व्यवस्था लाएंगे कि यहां आदिवासी पिछड़ा अपने पैरों पर खड़े होंगे. भाजपा के कारण ही अबुआ आवास लाना पड़ा. सीएम रविवार को गिरिडीह के पीरटांड़ में 639 करोड़ की मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि डीवीसी यहां की जमीन, पानी, कोयला उपयोग किया, लेकिन यहां खेतों में काम करने वाले मजदूरों के बारे में नहीं सोचा. लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भूमि पुत्र हैं आपको इसे संवारना होगा, बाहर से आकर लोग तीन तल्ला बिल्डिंग खड़ा कर ले रहा है और जो यहां है उसके पास कुछ नहीं है. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/the-fight-for-supremacy-over-coal-in-dhanbad-the-area-often-shakes-with-the-echo-of-bullets-and-bomb-blast/">धनबाद

में कोयले को लेकर वर्चस्व की लड़ाई,  अक्सर गोलियों की गूंज व बम के धमाकों से थरथराता है इलाका

हर खेत को मिलेगा 12 महीने पानी

सीएम ने कहा कि भौगोलिक स्थिति की वजह से यहां हर खेत में पानी पहुंचाना एक जटील व्यवस्था है. इसके लिए पाइप लाइन से पानी आपके खेतों में पहुंचाया जाएगा. पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से हर खेत को 12 महीने पानी मिलेगा. हर किसान खुद समृद्ध होगा. आपका जो खपरैल घर है, वो भी बदल जाएगा. सरकार आपके द्वार योजना के द्वारा हर ग्रामीणों का आवेदन मिला है. जल्द ही उसका निष्पादन किया जाएगा. इस योजना से पीरटांड़ प्रखंड के 17 पंचायत के 165 गांवों के एक लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे.

विकास देख बीजेपी के पेट में हो रहा दर्द

झारखंड में विकास देखकर बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है. जांच एजेंसी पर सवाल खड़ा करते हुए सीएम ने कहा कि किसी एक पार्टी के इशारे पर जांच एजेंसी काम नहीं करे. हर गांव से सड़क से जोड़ा जा रहा है. बीजेपी ने अपने कार्यकाल में केवल वादा किया, लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हुआ. बीजेपी ने हमेशा से झारखंड को ठगने का काम किया है.

गिरिडीह के प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा हुए प्रभावित

सीएम ने हेमंत सरकार में कोरोना आ गया है, कोरोना में हमलोगों ने बहुत काम किया लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार को बीजेपी अस्थिर करने में लगा रहा है. कोरोना में गिरिडीह के प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. हम यहां तीन मौसम में खेती करेंगे जिससे युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. इससे हमारा सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगा. हम दूसरे राज्यों में काम करने नहीं जाएंगे.

8000 हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी सिंचितः बसंत

जल संसाधन मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना से लगभग 8000 हेक्टेयर से अधिक जमीन सिंचित होगा. बराकर नदी के पास एक वीयर बनेगा जो नए टेक्नोलॉजी से बनेगा. बड़ा पम्प हाउस बनेगा. भूमिगत पाइप से अलग-अलग स्थानों में पानी भेजा जाएगा. पीरटांड़ की 17 पंचायत के 165 गांवों के खेतों व तालाबों तक पानी पहुंचाया जाएगा. अध्ययन में पता चला कि तालाबों में लंबे समय तक पानी नहीं रहता है. इस योजना से 116 नया तालाब बनेगा, जिसमें कभी पानी नहीं सूखेगा. अब पीरटांड़ की मछली दूसरे प्रदेश में जाएगी.

दिशोम मांझी स्थल पर सीएम ने की पूजा-अर्चना

इससे पहले सम्मेद शिखर मधुबन के पारसनाथ पहाड़ स्थित आदिवासी समुदाय के दिशोम मांझी थान पहुंचा, जहां सीएम चंपई सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन ने पूजा अर्चना किया.मौके पर सचिव अरवा राजकमल, प्रशांत कुमार, जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद हैं. इसे भी पढ़ें - बरेली">https://lagatar.in/bareilly-riots-2010-court-asks-maulana-tauqeer-raza-to-appear-on-monday-praises-cm-yogi/">बरेली

दंगा 2010 : कोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को सोमवार को पेश होने को कहा, सीएम योगी की तारीफ की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही