Search

 
 
 

सादगी के नाम पर दिखावा कर रही भाजपा : सतीश पॉल मुंजनी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की जनता आज महंगाई की सबसे बड़ी मार झेल रही है, जबकि सरकार राहत देने के बजाय राजनीतिक दिखावे और इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश की जनता आज महंगाई की सबसे बड़ी मार झेल रही है, जबकि सरकार राहत देने के बजाय राजनीतिक दिखावे और इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है.

 

उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों, दूध, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है. इससे आम जनता के जीवन पर भारी बोझ बढ़ गया है.

 

सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों तक बड़े काफिलों और वीआईपी संस्कृति में चलने वाली सरकार अब अचानक सादगी का प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है और गरीब की थाली महंगी हो चुकी है, तब इस तरह का सादगी प्रदर्शन किसके लिए किया जा रहा है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी बड़े सरकारी काफिले और वीआईपी प्रोटोकॉल जारी हैं, ऐसे में यदि प्रधानमंत्री वास्तव में सादगी की बात कर रहे हैं तो राज्यों में भी इसे लागू किया जाना चाहिए. साथ ही केंद्र सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि महंगाई कम करने की उसकी ठोस रणनीति क्या है.

 

उन्होंने मांग की कि पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की जाए, एक्साइज ड्यूटी घटाई जाए, रसोई गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए और महंगाई नियंत्रण के लिए प्रभावी नीति लागू की जाए. उन्होंने कहा कि देश की जनता अब केवल प्रतीकात्मक आयोजनों से संतुष्ट नहीं है, बल्कि वास्तविक आर्थिक राहत चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं बल्कि प्रचार और इवेंट मैनेजमेंट बन चुकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही