Search

 
 
 

Jamshedpur News :मानगो बस स्टैंड के पास ट्रक चालक से मारपीट, सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों पर आरोप

ट्रक चालक ने कार पर सवार लोगों पर हमला करने और जबरन पैसे मांगने का आरोप लगाया है. उसने उनलोगों के पुलिसकर्मी होने का दावा किया है. कहा कि कार पर सवार सिविल ड्रेस में थे, जबकि उनमें एक पुलिस की वर्दी में था.
 
हमले में क्षतिग्रस्त ट्रक.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के मानगो बस स्टैंड के पास एक ट्रक चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. ट्रक चालक ने कार पर सवार लोगों पर हमला करने और जबरन पैसे मांगने का आरोप लगाया है. उसने उनलोगों के पुलिसकर्मी होने का दावा किया है. कहा कि कार पर सवार सिविल ड्रेस में थे, जबकि उनमें एक पुलिस की वर्दी में था.

 

 

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक मानगो से गम्हरिया की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में कार पर सवार लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई. ट्रक चालक का आरोप है कि कार सवार लोग वाहन में टक्कर लगने की बात कहकर उससे हर्जाने के नाम पर पैसे मांग रहे थे. जब उसने पैसे देने से मना किया, तो कार सवारों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया. ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए. हालांकि चालक को हल्की चोटें आई हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही