Search

 
 
 

NEET Paper Leak : झारखंड छात्र संघ ने किया शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

Ranchi: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में आज झारखंड छात्र संघ द्वारा रांची के फिरायालाल चौक पर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया.
 

Ranchi: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में आज झारखंड छात्र संघ द्वारा रांची के फिरायालाल चौक पर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया.

 

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों का शिक्षा व्यवस्था से विश्वास उठता जा रहा है.

 

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. झारखंड छात्र संघ के नेताओं ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफिया और व्यवस्था की लापरवाही के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है.

 

छात्र संघ ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही