Search

Jamshedpur News : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ जदयू का हल्लाबोल, डीसी कार्यालय समक्ष प्रदर्शन

जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस शहर में कई जगहों पर एक साथ वाहन जांच अभियान चला रही है. एक ही सड़क पर 7 से 8 स्थानों पर चेकिंग होने से लंबा जाम लग रहा है. आम लोगों को बार-बार रोककर जांच की जा रही है. इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
 
डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते जदयू के नेता व कार्यकर्ता.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर में लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और वाहन जांच के नाम पर हो रही परेशानियों के विरोध में जदयू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. जदयू की महानगर इकाई के नेताओं ने शहर, खासकर मानगो क्षेत्र की सड़कों पर अक्सर लगने वाले जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक चेकिंग की ओर डीसी का ध्यान आकृष्ट किया.

जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस शहर में कई जगहों पर एक साथ वाहन जांच अभियान चला रही है. एक ही सड़क पर 7 से 8 स्थानों पर चेकिंग होने से लंबा जाम लग रहा है. आम लोगों को बार-बार रोककर जांच की जा रही है. इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जदयू नेताओं ने मांग की कि ट्रैफिक जांच को पारदर्शी बनाया जाए और जांच केंद्रों की संख्या कम की जाए. साथ ही स्कूलों के समय में ट्रैफिक चेकिंग पर रोक लगाने की भी मांग की. क्योंकि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय वाहनों की जांच से बच्चों व अभिभावकों को भारी जाम का सामना करना पड़ता है. इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही