Search

 
 
 

Jamshedpur :  पेट्रोल-डीजल महंगा, फिर भी पंपों पर तेल के लिए मारा-मारी

शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल को लेकर मारा-मारी हो रही है. लोग सुबह 4 बजे से ही अपनी गाड़ियां लेकर कतार में खड़े नजर आ रहे हैं.
 
  • तीसरे दिन भी वाहनों की लंबी कतारें

Jamsedpur :  शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल को लेकर मारा-मारी हो रही है. लोग सुबह 4 बजे से ही अपनी गाड़ियां लेकर कतार में खड़े नजर आ रहे हैं.

 

हालांकि कई जगहों पर तेल नहीं होने के कारण पेट्रोल पंप बंद रहे. जबकि खुले पेट्रोल पंपों पर घंटों इंतजार के बाद लोगों को ईंधन मिल पाया. कई पेट्रोल पंपों पर केवल कैश पेमेंट के जरिए ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है.

 

ऑनलाइन पेंमेंट ऑप्शन नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई लोग कैश की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए. 

 

ईंधन संकट के बीच शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई. इसके बाद शहर में पेट्रोल 100.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.68 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. इससे पहले पेट्रोल की कीमत 97.80 रुपये, जबकि डीजल 92.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था.

 

शहर और हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार की सुबह से लगी लंबी कतारों के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई. ट्रक, जेसीबी मशीन, कार और बाइक की लंबी लाइनें लगने से कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई.

 

बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रमुख पेट्रोल पंपों और मुख्य सड़कों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की है. 

 

इधर पेट्रोल-डीजल संकट का असर अब शहर की सामान्य गतिविधियों पर भी दिखने लगा है. लोग जरूरत के काम छोड़कर ईंधन की व्यवस्था में लगे हैं. जबकि परिवहन और व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही