Search

 
 
 

Jamtara News :  LPG कनेक्शन अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
 

Jamtara :   जामताड़ा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. नारायणपुर थाना क्षेत्र के दखनीडीह स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 

 

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर और नारायणपुर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है.  पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं.  गिरफ्तार अपराधियों में राजेश मंडल, अजय मंडल और हीरालाल मंडल शामिल हैं. तीनों आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के रहने वाले हैं. 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर “LPG GAS CONNECTION अपडेट” के नाम पर APK फाइल भेजते थे. जैसे ही लोग उस फाइल को डाउनलोड करते थे, उनकी गोपनीय जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती थी. इसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था.

 

 

इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 26/26 दर्ज किया गया है. आरोपियों पर BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट एवं टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बताया कि गिरोह सिर्फ जामताड़ा में नहीं, बल्कि झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही