Search

 
 
 

रांची पुलिस के 7 इंस्पेक्टरों का तबादला, नितिन कुमार सिंह बने जगन्नाथपुर थाना प्रभारी

रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रांची जिलाबल के 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
 

Ranchi : रांची में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. रांची जिलाबल के 7 पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

 

जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही योगदान के बाद अनुपालन प्रतिवेदन भी उपलब्ध कराने को कहा गया है. पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और थाना स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

 

तबादले के तहत इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को डेलीमार्केट थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा को खलारी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को बुण्डू थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है.

 

इसके अलावा इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन को पुलिस केंद्र भेजा गया है. इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी को जगन्नाथपुर यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं, इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1 को ओरमांझी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में नई रणनीति और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही