Search

 
 
 

Jharkhand Weather: रांची समेत 7 जिलों आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डाल्टनगंज में पारा 44 डिग्री

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. राज्य के कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं, तो कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गर्जन दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में 4.8 मिमी रिकॉर्ड की गई.
 

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. राज्य के कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू से लोग परेशान हैं, तो कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 

 

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गर्जन दर्ज की गई. सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में 4.8 मिमी रिकॉर्ड की गई. वहीं पलामू जिले के डाल्टनगंज में राज्य का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. दूसरी ओर रांची के नामकुम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम विभाग ने 17 और 18 मई को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, इन दिनों 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही वज्रपात और गरज-चमक की भी संभावना है. 17 मई को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़ और रांची जिले में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. वहीं 18 मई को धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और चतरा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. राज्य के कई जिलों में लू को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. 16 से 18 मई के बीच गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिले के कई इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है. डाल्टनगंज, गढ़वा और चतरा जैसे इलाकों में गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

 

इसके अलावा 15 और 16 मई को पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, सरायकेला, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह जिलों में तेज हवा और गर्जन की संभावना जताई गई है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

 

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

 

15 मई को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है. 16 से 19 मई के बीच तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और 19 मई तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं 20 और 21 मई को भी रांची में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज गर्मी और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही