Search

 
 
 

टेंडर कमीशन घोटाला: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने किया सरेंडर, मिला बेल

Ranchi: टेंडर कमीशन घोटाला मामले के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया. कोर्ट से उन्हें एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली. सुनवाई की निर्धारित हर तिथि में हाजिर होने की शर्त पर कोर्ट ने जमानत दी. मामले में ईडी ने 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट दाखिल किया था.
 

Ranchi: टेंडर कमीशन घोटाला मामले के आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार ने पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया. कोर्ट से उन्हें एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिली. सुनवाई की निर्धारित हर तिथि में हाजिर होने की शर्त पर कोर्ट ने जमानत दी. मामले में ईडी ने 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पूरक प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट दाखिल किया था. कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर आरोपियों को समन किया था. मामले में कई आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.


टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर ईडी की पहली कार्रवाई 2023 में हुई थी. कई इंजीनियर के ठिकाने पर छापेमारी की थी. दूसरी कार्रवाई 6 मई 2024 को हुई थी. जिसमें इंजीनियर ठेकदार और कॉन्ट्रेक्टर के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. 


पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के OSD रहे संजीव लाल के नौकर के ठिकाने से 32 करोड़ से अधिक बरामद हुए थे. ठेकेदार मुन्ना सिंह के ठिकाने से 2.93 करोड़ और कॉन्ट्रैक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से 2.14 करोड़ रूपये बरामद हुए थे. पैसों की बरामदगी के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ईडी के रडार पर आए थे.

दो दिनों की पूछताछ के बाद 15 मई 2024 को ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और OSD रहे संजीव लाल को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को जमानत मिली और गुरुवार को दोनों जेल से बाहर आए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही