Search

 
 
 

Education News : JAC ने विद्यार्थियों के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना, Fresh Registration से पहले जान लें नियम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2024 के रजिस्ट्रेशन वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. परिषद ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 के आवेदन से संबंधित प्रक्रिया को लेकर कई विद्यार्थी भ्रमित हैं
 

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2024 के रजिस्ट्रेशन वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. परिषद ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 के आवेदन से संबंधित प्रक्रिया को लेकर कई विद्यार्थी भ्रमित हैं, इसलिए Fresh Registration करने से पहले नियमों को समझना आवश्यक है.

 

JAC के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने वर्ष 2024 में केवल Registration किया था, लेकिन आवेदन को Final Submit नहीं किया था, केवल उन्हीं के लिए Registration Cancel करने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है.

 

वहीं, जिन विद्यार्थियों ने अपना आवेदन Final Submit कर दिया है तथा उसका प्रिंट आउट भी निकाल लिया है, उनके लिए Registration Cancel करने का कोई विकल्प नहीं दिया गया है. परिषद ने बताया कि जैसे ही 2024 का आवेदन Final Submit कर प्रिंट आउट निकाला जाता है, वह स्वतः वर्ष 2026 के आवेदन के रूप में मान्य हो जाता है. आवेदन के प्रिंट आउट में भी वर्ष 2026 अंकित होकर आता है.

 

JAC ने कहा कि इस स्थिति में आवेदन पहले से ही वर्ष 2026 के आवेदन में Count हो चुका होता है. इसी कारण केवल अधूरे (Unsubmitted) 2024 Registration को Cancel करने की सुविधा दी गई है.

 

परिषद ने विद्यार्थियों को चेतावनी दी है कि बिना पुराने Registration Cancel हुए Fresh आवेदन करने पर Portal में Duplicate Aadhaar व Duplicate Mobile Number का Error दिखाई देगा और नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.JAC ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी या आवेदन संबंधी गलती से बचने के लिए पूरी जानकारी समझकर ही नया आवेदन करें.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही