Search

 
 
 

Film Review  : रिलीज होते ही छाई ‘पति पत्नी और वो दो’, मजेदार कॉमेडी ने जीता दिल

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ आज यानी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.
 

Lagatar desk : आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ आज यानी 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.

 

Pati Patni Aur Woh Do Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई पति पत्नी और वो दो, जानें कैसी है आयुष्मान खुराना की फिल्म

 

आयुष्मान खुराना का नया किरदार

फिल्म में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ का किरदार निभा रहे हैं, जो एक फर्स्ट ऑफिसर हैं और तीन महिलाओं के बीच उलझ जाते हैं. फिल्म में कॉमेडी के साथ रिश्तों का कन्फ्यूजन दिखाया गया है.

 

Pati Patni Aur Woh Do Teaser:जारी हुआ 'पति पत्नी और वो दो' का टीजर, मुश्किल  में फंसे आयुष्मान खुराना - Comedy Film Pati Patni Aur Woh Do Teaser Release Ayushmann  Khurrana In

कहानी में ट्विस्ट और टर्न

फिल्म की शुरुआत तेंदुआ पकड़ने जैसे सीन से होती है, जिसके बाद कहानी तेजी से आगे बढ़ती है. सारा अली खान आयुष्मान की पुरानी दोस्त के रूप में नजर आती हैं, जबकि वामिका गब्बी उनकी पत्नी के किरदार में हैं, जो पेशे से पत्रकार हैं.रकुल प्रीत सिंह का किरदार उनकी पत्नी की दोस्त और साथ में काम करने वाली महिला का है, जिससे कहानी में और उलझन पैदा होती है.

 

कॉमेडी और सपोर्टिंग कास्ट

फिल्म में पंचायत फेम ‘बनराकस’ यानी दुर्गेश कुमार भी नजर आते हैं, जो अपने कॉमिक अंदाज से दर्शकों को हंसाते हैं. वहीं विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हैं.

 

एक्टिंग और परफॉर्मेंस

आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने एक्सप्रेशन और कॉमिक टाइमिंग से प्रभावित करते हैं. रकुल प्रीत सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. वामिका गब्बी और सारा अली खान का काम औसत बताया जा रहा है. वहीं विजय राज और दुर्गेश कुमार फिल्म में जान डालते हैं.

 

डायरेक्शन और ओवरऑल रिव्यू

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सिचुएशनल कॉमेडी है, जिसमें कई जगहों पर मजेदार संवाद और हल्का-फुल्का मनोरंजन मिलता है. हालांकि फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा खिंचा हुआ लगता है, लेकिन अंत में यह एक हैप्पी एंडिंग के साथ खत्म होती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही