Search

 
 
 

Education News : RU में पांच ग्रेड-3 कर्मियों का तबादला, परीक्षा विभाग में मिली पोस्टिंग

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पांच ग्रेड-3 कर्मचारियों का तबादला करते हुए उन्हें परीक्षा विभाग में पोस्टिंग दी है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पांच ग्रेड-3 कर्मचारियों का तबादला करते हुए उन्हें परीक्षा विभाग में पोस्टिंग दी है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है.

 


जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत सहायक सत्येंद्र कुमार सिन्हा, भौतिकी विभाग के एलडीसी सुशील अनमोल बागे, अकाउंट सेक्शन के ग्रेड-3 कर्मचारी क्षितिज कुमार श्रीवास्तव, तथा विश्वविद्यालय मुख्यालय में कार्यरत चालक फिरोज अंसारी और राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को परीक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश जारी होने के तीन दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि वेतन का भुगतान नए पदस्थापन स्थल से प्रमाणन प्राप्त होने के बाद ही किया जाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही