Search

 
 
 

Crime News : तमाड़ में बहनोई की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी साला हिरासत में

तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोली गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक (साला) ने अपने सगे बहनोई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी साला को हिरासत में ले लिया है.
 

Ranchi :  तमाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोली गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक (साला) ने अपने सगे बहनोई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी साला को हिरासत में ले लिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि साले ने घर में रखी टांगी उठाई और अपने बहनोई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गंभीर चोट लगने से बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

 

इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही