Search

 
 
 

Political News : बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई.
 

Ranchi :  बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

साथ ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक में मुख्य रूप से बिजली, पानी, भ्रष्टाचार, धान खरीद सहित अन्य मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति पर जोर दिया गया.

 

Uploaded Image

 

आने वाले दिनों में बीजेपी कार्यकर्ता इन मुद्दों पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करते नजर आएंगे. चाहे राज्यव्यापी आंदोलन हो या फिर बिजली-पानी जैसे स्थानीय मुद्दे, इसको लेकर बीजेपी राज्य सरकार को घेरने का काम करेगी. 

 

साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी आंदोलन की योजना बनाई गई है. इसमें 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद मूल्य, डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी, तथा ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान जैसे मामलों पर प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया है. 

कोर कमेटी की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही