Search

 
 
 

भाजपा सत्ता के लिए नहीं, राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित: स्मृति ईरानी

मोदी सरकार गरीबों, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है. करोड़ों रुपये उनके विकास पर खर्च किये जा रहे हैं. अलग झारखंड प्रदेश भाजपा की देन है और भाजपा इसे संवारेगी.
 

 Ranchi :  रांची के लेक गार्डन अरगोड़ा में आज मंगलवार को मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के उपलक्ष्य में  भव्य प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, डॉक्टर, प्राध्यापक, शिक्षक, इंजीनियर, सीए, सीएस और व्यवसायी शामिल हुए.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है. करोड़ों रुपये उनके विकास पर खर्च किये जा रहे हैं.

 

देश को लूटने वालों के घर से पैसे निकाल रही मोदी सरकार: बाबूलाल मरांडी

 

प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी सरकार देश को लूटने वालों के घर से पैसे निकाल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन ने उग्रवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, लेकिन मोदी सरकार ने नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ा कार्य किया है.

 

भाजपा ने बनाया, भाजपा ही संवारेगी: डॉ रविंद्र कुमार राय

 

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अलग झारखंड प्रदेश भाजपा की देन है और भाजपा इसे संवारेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार, धर्मांतरण, उग्रवाद और विदेशी घुसपैठ के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी.

 

कार्यक्रम में शामिल हुए कई प्रमुख नेता

 

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धीरज महतो और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही