Search

 
 
 

BJP है गैंग्स ऑफ गुजरात: सुबोधकांत सहाय

Ranchi News: सहाय ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र के अधिकारों की हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दफ्तर में बैठकर भाजपा के पक्ष में काम किया जा रहा है और इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस होनी चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी तानाशाही रवैये का आरोप लगाया. सहाय ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और गिरफ्तारी की मांग भी रखी.
 
सुबोधकांत सहाय

Ranchi News: रांची में निर्वाचन आयोग के कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के लिए “गैंग्स ऑफ गुजरात” शब्द का इस्तेमाल किया.

 

सहाय ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र के अधिकारों की हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दफ्तर में बैठकर भाजपा के पक्ष में काम किया जा रहा है और इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें - 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी तानाशाही रवैये का आरोप लगाया. सहाय ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और गिरफ्तारी की मांग भी रखी. अपने संबोधन में सहाय ने “चोर-चोर मौसेरे भाई” वाली टिप्पणी भी की और चुनाव आयोग तथा भाजपा के बीच कथित संबंधों को लेकर सवाल उठाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही