Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नरसिम्हा राव को हराने वाले BJP नेता चंदूपातला जंगा रेड्डी का निधन

Advertisement
Advertisement
Hyderabad : भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व सांसद चंदूपातला जंगा रेड्डी का शनिवार सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया. रेड्डी 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता पीवी नरसिम्हा राव को हराकर सुर्खियों में आ गये थे. 87 वर्षीय रेड्डी को फेफड़ों से संबंधित समस्या के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है.

दक्षिणी राज्यों से भाजपा के पहले सांसद थे

साल 1935 में जन्मे जंगा रेड्डी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में की थी. 1980 में भगवा पार्टी के गठन के बाद जंगा रेड्डी दक्षिणी राज्यों से भाजपा के पहले सांसद थे. छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे रेड्डी ने राम जन्मभूमि आंदोलन समेत कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था. वह तेलंगाना सत्याग्रह आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे. उन्होंने 1984 के आम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीवी नरसिम्हा राव को अविभाजित आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की हनमकोंडा सीट से हराकर अपनी जीत का परचम लहराया था. नरसिम्हा बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने. रेड्डी तीन बार 1967-72,1978-83 और 1983-84 तक आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे थे. 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के केवल दो उम्मीदवार जंगा रेड्डी और एके पटेल ही लोकसभा के लिए चुने गये थे. पटेल ने गुजरात के मेहसाणा से जीत दर्ज की थी. इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी हार का सामना करना पड़ा था.

राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व सांसद चंदूपातला जंगा रेड्डी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता थे. राष्ट्रपति ने ट्वीट पर शेक संदेश में कहा कि चंदूपातला जंगा रेड्डी जमीन से जुड़े नेता थे. उन्होंने विधायक और फिर सांसद के रूप में लोगों के मुद्दों पर दबाव बनाने के लिए आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जन आंदोलनों का नेतृत्व किया, और आपातकाल के दौरान जेल भी गये. राष्ट्रपति ने कहा कि पातला के निधन से राजनीति में एक खालीपन आ गया है. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.

पार्टी की एक प्रभावी आवाज थे : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सी जंगा रेड्डी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों के अभिन्न हिस्सा थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगा रेड्डी भाजपा के विकास के बेहद नाजुक दौर में पार्टी की एक प्रभावी आवाज थे. उन्होंने जंगा रेड्डी के बेटे से फोन पर भी बात की और अपनी संवेदना प्रकट की. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ``सी जंगा रेड्डी ने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा में खपा दिया. जनसंघ और भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों पर लेने जाने के प्रयासों का वह अभिन्न हिस्सा थे. उन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी जगह बनायी. उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. उनके निधन से दुखी हूं.`` इसे भी पढ़ें - अफ्रीका">https://lagatar.in/7-out-of-33-workers-trapped-in-mali-africa-returned-to-jharkhand/">अफ्रीका

के माली में फंसे 33 श्रमिकों में से 7 झारखंड लौटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही