Search

 
 
 

रांची में बीजेपी नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी

बीजेपी नेता और बिल्डर रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी शुक्रवार शाम को उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के नाम पर दी गई.
 

Ranchi : बीजेपी नेता और बिल्डर रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी शुक्रवार शाम को उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के नाम पर दी गई.

 

इस बार उन्हें 8900159718 नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने पहले तो उनसे संगठन के लिए रंगदारी मांगी और धमकी दी, नहीं दोगे तो इस बार दाग ही देंगे. यह पहली बार नहीं है जब रमेश सिंह को धमकी मिली है. 

 

इससे पहले, 1 सितंबर को भी उन्हें PLFI के नाम पर धमकी भरा कॉल आया था. उस समय भी उनसे रंगदारी की मांग की गई थी. इस घटना के बाद, रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

 

उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके मोबाइल पर आए फोन कॉल में सामने वाले ने कहा था कि मैं PLFI संगठन से बोल रहा हूं. अगर आपको व्यवसाय चलाना है तो संगठन को मदद करना होगा. अन्यथा अंजाम भुगतना होगा. यह बॉस का आदेश है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही