Search

 
 
 

भाजपा नेताओं ने पर्यावरण दिवस पर प्रदेश भर में वृक्षारोपण किया

प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बूथ से लेकर प्रदेश तक के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया. प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति और समाज तभी बचेगा जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा
 

Ranchi :  प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गुरुवार को पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बूथ से लेकर प्रदेश तक के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पार्टी के जन प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर वृक्षारोपण किया. प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने कहा कि व्यक्ति और समाज तभी बचेगा जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. जीवों का शरीर पांच तत्वों से बना है और पंच तत्वों की सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है.पर्यावरण का संरक्षण पूरी मानवता की रक्षा केलिए जरूरी है

 

 

सनातन संस्कृति और प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं : डॉ रविंद्र  राय

 

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने अपने पैतृक गांव में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित पल्लवित और विकसित हुई है सनातन संस्कृति के व्यवहार संस्कार सभी प्रकृति से जुड़े हैं. सनातन में प्रकृति मां पूजनीय है

 

हमे हरित भारत भी बनाना हैः बाबूलाल 

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने सांगठनिक प्रवास के दौरान साहेबगंज जिला मुख्यालय स्थित गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया. कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से विकास पथ पर अग्रसर है. लेकिन विकसित भारत का संकल्प पर्यावरण की रक्षा के बिना अधूरा होगा. विकसित भारत,मजबूत भारत के साथ हमे हरित भारत भी बनाना है. भारत की सनातन परम्परा ने मां भारती का स्वरूप शस्य श्यामला ,सुजलाम , सुफलाम है .उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करने का आह्वान किया.

 

इन्होंने  भी किया पौधारोपण

 

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर कूल्ही ओरमांझी में, डॉ प्रदीप वर्मा ने नामकुम में पौधारोपण किया. इसके अलावा  विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, बालमुकुंद सहाय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही