Search

सचिवालय घेराव मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को धुर्वा थाने में हाजिरी लगायेंगे भाजपा नेता

  • जनभावनाओं को पुलिसिया दमन से कुचलना चाहती है राज्य सरकार : दीपक प्रकाश
Ranchi :  11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी और हंगामे को लेकर झारखंड भाजपा के कई नेता शनिवार को धुर्वा थाना में हाजिरी लगाएंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल समेत कई नेताओं को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. इसे लेकर दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम ने हेमंत सरकार की दमनकारी सोच को पूरी तरह उजागर कर दिया है. यह सरकार अपने खिलाफ आंदोलन करने वालों के साथ आतंकवादियों, देशद्रोहियों जैसा व्यवहार करती है. अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए सरकार अत्याचारी बन गई है. इसलिए लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे नेताओं पर सरकार संगीन अपराध की धाराएं लगाती है. आनन-फानन में नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए थाना बुलाती है.

सारे सवालों का संवैधानिक रूप से जवाब भी देंगे

दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा मुकदमों से नहीं डरती. भाजपा ने जनभावनाओं के अनुरूप सदन से सड़क तक राज्य सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए संकल्पबद्ध है. कहा गया कि उनके साथ भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल एवं सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक 22 अप्रैल को धुर्वा थाना में पूछताछ के लिए हाजिर होंगे और सारे सवालों का संवैधानिक रूप से जवाब भी देंगे. इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/collision-between-hiva-and-truck-in-dumka-drivers-of-both-vehicles-died/">दुमका

में हाइवा व ट्रक में टक्कर, दोनों वाहनों के चालकों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp