Search

 
 
 

बहरागोड़ा में भाजपा ने कराया बाजार बंद, रहा मिला-जुला असर

रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का असर बहरागोड़ा में मिला जुला रहा. झारखंड बंद को लेकर लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय दिखें. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला महामंत्री बाप्तु साऊ के नेतृत्व में बहरागोड़ा बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की
 

Himangshu karan

Baharagora: रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का असर बहरागोड़ा में मिला जुला रहा. झारखंड बंद को लेकर लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय दिखें. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला महामंत्री बाप्तु साऊ के नेतृत्व में बहरागोड़ा बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की, जिसके बाद स्थानीय व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रख पूर्ण सहयोग दिया. 

 

इसे भी पढ़ें:


इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, भक्तिश्री पांडा, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, महादेव बैठा, समीर सेनापति, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, दीपंकर साव, सनत भगत, गौरांग साव, पिकलू घोष, समीर नंदी, राजू महतो, श्यामसुंदर पॉल, प्रवीर माईती, रंजीत धावरिया, नारण मंडी, भव रंजन महतो, नारायण राणा, जगन्नाथ दास, तरुण बेरा, जगन्नाथ नायक, देबू शीट, दिवाकर शर्मा, अमर धावरिया, मिंटू नायक, सत्यवान पैरा, सुनील पैरा, आनंद साव, बिट्टू घोष, कौशिक मैती और खोकन पाल सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहकर राज्य सरकार के रवैये के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही