Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी विधायक दल की बैठक, सदन में सरकार को घेरने की बनी रणनीति

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, और उनपर सरकार को सदन में घेरने की रणनीति बनी. बैठक के बाद विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन से सड़क तक राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज है. स्थानीय, नियोजन नीति, भ्रष्टाचार और गिरती कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर भाजपा सदन के अंदर और बाहर मुखर रहेगी. इस सरकार ने राज्य को नियोजन नीति विहीन बना दिया है. इनकी मंशा साफ नहीं है. इन्होंने 1932 के नाम पर युवाओं को सिर्फ धोखा दिया है. इसे भी पढ़ें-रिजर्व">https://lagatar.in/high-court-seeks-response-from-jpsc-and-jssc-in-case-of-reservation-not-being-given-to-reserved-category-candidates/">रिजर्व

केटेगरी के अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं दिए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने JPSC और JSSC से मांगा जवाब

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर

बैठक में कहा गया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. भ्रष्टाचारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है. बाबूलाल ने कहा कि हर दिन आदिवासी और मूलवासी के हितैषी होने का दंभ भरने वाले हेमंत सोरेन ने 27 फरवरी से 24 मार्च तक विधानसभा का सत्र आहूत किया है. 24 मार्च को आदिवासियों का महापर्व सरहुल है. अब इस महापर्व के दिन सत्र बुलाने का क्या औचित्य है. इन्हें आदिवासी धर्म-संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है. इसे भी पढ़ें-पारा">https://lagatar.in/students-of-para-medical-institute-again-protested-in-front-of-medical-superintendents-office/">पारा

मेडिकल संस्थान के स्टूडेंट्स ने फिर चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष दिया धरना

ये थे उपस्थित

भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह. विधायक जेपी पटेल, सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मनीष जायसवाल, अमित मंडल, राज सिन्हा, अमर बाउरी, किशुन दास, नारायण दास, बिरंची नारायण, शशिभूषण मेहता,कोचे मुंडा, अपर्णा सेनगुप्ता, नीरा यादव, पुष्पा देवी आलोक चौरसिया केदार हाजरा नीलकंठ सिंह मुंडा,अनंत ओझा, रामचंद्र चंद्रवंशी,समरी लाल शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही