Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ झामुमो के आक्रोश प्रदर्शनों पर भाजपा ने की तीखी टिप्पणी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ झामुमो के आक्रोश प्रदर्शनों पर भाजपा ने तीखी टिप्पणी की है. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हाल के दिनों में झामुमो के कार्यकर्ता ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री को समन दिए जाने के खिलाफ हरवे, हथियार के साथ आक्रोश प्रदर्शन कर रहे हैं. यह तो वही बात हुई कि `एक तो गलती करना, ऊपर से रूवाब झाड़ना. ऐसे भी केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन पूरे तरीके से गैरकानूनी है और पुलिस को अविलंब कड़ी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करना चाहिए. प्रतुल ने कहा कि राज्य की संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त हो गई है. अब सरकार के इशारे पर सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता जांच में अवरोध पैदा कर रहे हैं. प्रतुल ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में ₹70,000 करोड़ का घपला, घोटाला हुआ है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-took-oath-as-the-chief-minister-of-bihar-for-the-9th-time-rjd-out-of-power-bjp-in/">नीतीश

कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राजद सत्ता से बाहर, भाजपा अंदर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही