Search

 
 
 

Godda News: फादर थॉमस सोरेन पर लगे आरोपों के खिलाफ 5 नवंबर को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Godda News: तिलाबाद पंचायत स्थित संत एल्फोंसा मिशन स्कूल के फादर थॉमस सोरेन पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मामले की जांच के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता सोरेन के नेतृत्व में कमेटी गठित की है.
 
आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

Godda News: गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ कथित दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा 5 नवंबर को प्रदर्शन करेगी. महिला मोर्चा की ओर से गोड्डा स्थित एसडीपीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा. 

इसे भी पढ़ें:

तिलाबाद पंचायत स्थित संत एल्फोंसा मिशन स्कूल के फादर थॉमस सोरेन पर आदिवासी महिला से दुष्कर्म का आरोप है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मामले की जांच के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता सोरेन के नेतृत्व में कमेटी गठित की है. गुरुवार को एसडीपीओ कार्यालय के घेराव और एसपी को ज्ञापन सौंपने के बाद कमेटी सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तेतरिया-2 गांव जाएगी. वहां पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी लेगी. इसके बाद कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगी.

 

कमेटी में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ममता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष लिलीसी हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी और सुंदरपहाड़ी मंडल अध्यक्ष अनीता हेंब्रम शामिल हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही