Khunti News: जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश आयोजन समिति के सदस्यों ने बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद खूंटी जिला भाजपा कार्यालय में समिति की बैठक हुई. इसमें झारखंड सहित विभिन्न जिलों में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई. बैठक में जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपरा और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.
इसे भी पढ़ें:
समीर उरांव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के जनजातीय महापुरुषों का त्याग, संघर्ष और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर है. जनजातीय गौरव दिवस नई पीढ़ी को इस विरासत से परिचित कराने का अवसर है.
बैठक में समीर उरांव, अशोक बड़ाइक, सन्नी टोप्पो, आनंद कुमार, रानी टूटी, पिंकी खोया, रीता मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, संजय सिंह मुंडा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

