Search

भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने गिनाई प्राथमिकता, कहा- मैं हजारीबाग की माटी का बेटा

  • समग्र विकास के लिए जनता से मांगा सेवा का मौका
  • कहा- सेवा कार्यों को देख कर पार्टी ने जताया भरोसा
  • राजनीति को सेवा का माध्यम बना कर कार्य किया
Hazaribagh : हजारीबाग की माटी का बेटा हूं. जमीन से जुड़ा रहा हूं और मैंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर कार्य किया है. कभी खुद को नेता नहीं समझा और आगे भी आमजनमानस के साथ ऐसे ही सुलभ, सहज, सरल और शिष्ट बनकर उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे. जिन्हें भी जरूरत हो, अपने बेटे-भाई को आवाज दें, 24 घंटे मेरे दरवाजे उनकी समस्याओं के निबटारे के लिए खुले हैं. उक्त बातें भाजपा के हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कही. वे भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपने सेवा कार्यालय परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान भाजपा के कई पुराने कार्यकर्ता भी साथ थे. मनीष जायसवाल ने आगे कहा कि वे समग्र विकास पर विश्वास रखते हैं. हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जैसे दो बार प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, यही अवसर अब उन्हें संसदीय क्षेत्र से मतदाता दें. वह विश्वास दिलाते हैं कि पूरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में विकास की धारा बहेगी. उन्होंने कहा कि जो कहते थे कि कोरोना काल में जरूरतमंदों को भरपेट भोजन कराना, छठ महापर्व में व्रतियों के बीच पूजन साड़ी बांटना, हजारीबाग में वृहद स्तर पर युवाओं के बीच खेल सामग्री और जरूरी संसाधन का वितरण करना, शादी के दौरान जरूरतमंद बहनों के बीच लहंगा बांटने व गरीब एवं जरूरतमंद 25 जोड़े की शाही शादी कराने जैसे कार्य से क्या होता है, तो उसी का सुखद फलाफल है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी जनसेवा की भावना देख उनपर यकीन जताया और उन्हें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया. इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी के साथ स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समस्त जनता का तहेदिल से आभारी हैं.

सांसद जयंत सिन्हा से मिल कर लेंगे आशीर्वाद 

 भाजपा के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि वे हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा से जल्द ही मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व में पार्टी और क्षेत्र के विकास में उनकी भी अहम भूमिका रही है.

 ‘लोकसभा क्षेत्र को आगे बढ़ाना मेरा दायित्व’

मनीष जायसवाल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समस्त जनता, पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं के सहयोग से उनके संसद भवन पहुंचने का रास्ता साफ होगा. उन्होंने कहा कि सड़क, गली, नाली, बिजली, पानी, शिक्षा, खेल समेत हर क्षेत्र में पूर्व के भाजपा सांसदों ने जिस मुकाम पर हजारीबाग को पहुंचाया, वहां से अब क्षेत्र को आगे बढ़ाने का दायित्व उनका है. वह अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पित भाव से निभाएंगे. यह भी कहा कि लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन, पुनर्वास, बेरोजगारी, पैसेंजर ट्रेन बढ़ाने, हजारीबाग में एयरपोर्ट की लंबित योजना, सड़कों का विस्तारीकरण सहित आधारभूत संरचनाओं को पूरा करना भी उनकी प्राथमिकता होगी.

जनता के अनुरूप मिला उम्मीदवार : डॉ. केपी शर्मा

भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जिला अध्यक्ष और विनोबाभावे विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे डॉ. केपी. शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मनीष जायसवाल के लिए कृष्ण की भूमिका में सारथी बन कर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मार्गदर्शक की भूमिका निभा कर जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे. उनकी जीत के लिए जो भी संवैधानिक और सकारात्मक कदम होगा, उसे वह पूरी शिद्दत के साथ उठाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के अनुरूप सांसद उम्मीदवार मिला है. भाजपा के युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सब साथ मिलकर उनकी जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे.

सहयोग में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : शंकर लाल

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता केपी ओझा ने भी सांसद प्रत्याशी मनीष जायावाल को सहयोग करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने की बात कही. प्रेस वार्ता के दौरान मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया. प्रेसवार्ता में भाजपा नेता और विभावि में हिन्दी के प्रोफेसर डॉ. सुबोध सिंह शिवगीत, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, अजय कुमार साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मुनींद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुमन कुमार, जयनारायण मेहता, अर्जुन साव, राजेश गुप्ता, मूलचंद साव, टोनी जैन, अजय कुमार साहू, विधायक पुत्र करण जायसवाल, मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : करनी">https://lagatar.in/had-to-double-the-income-of-farmers-committed-a-scam-of-rs-73-crore/">करनी

थी किसानों की आय दोगुनी, कर दिया 73 करोड़ का घोटाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//