Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संसद में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का हल्लाबोल, राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का दिया नोटिस

NewDelhi : लोकसभा की कार्यवाही चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे. संसद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने की मांग की है. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में पीएम मोदी के खिलाफ कुछ असत्यापित, अपमानजनक और मानहानिकारक बयानों का उपयोग करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया. निशिकांत दुबे ने इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्ठी लिखी है.

प्रह्लाद जोशी ने भी संसद में राहुल गांधी वाला मुद्दा उठाया

इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होती ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी वाला मुद्दा उठाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कल जो कांग्रेस के नेता ने बेबुनियाद आरोप लगाकर चले गये. उन्हें प्रमाणित करने के लिए कहा जाये और प्रिविलेज नोटिस दी जाये. हालांकि प्रह्लाद जोशी ने अपने बयान में राहुल गांधी का नाम नहीं लिया. इस पर स्पीकर ने कहा कि आपकी आपत्ति को नियमानुसार देखा जायेगा.
इसे भी पढ़ें : नवादा:">https://lagatar.in/nawada-open-poll-of-the-health-department-25-women-were-arrested-12-women-were-laid-on-the-ground/">नवादा:

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, बंध्याकरण के बाद 12 महिलाओं को जमीन पर लिटाया गया

राहुल गांधी के भाषण को सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाये

प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा स्पीकर से मांग की है कि राहुल गांधी के भाषण को सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाये. उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि भाषण में राहुल गांधी ने आधारहीन आरोप लगाये हैं. उन्होंने ना तो कोई सबूत दिये हैं और ना ही अपनी ओर से पेश किये गये किसी दस्तावेज को सत्यापित किया है.
इसे भी पढ़ें : पिता">https://lagatar.in/father-filed-a-case-of-rape-the-girl-refused-the-court-released-the-accused/">पिता

ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, युवती ने किया इंकार, कोर्ट ने आरोपी को किया रिहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही