Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजेपी सांसद संघमित्रा ने कहा, नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता हो रद्द

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: बदायूं की बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष से पश्चिमी बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां की सदस्यता रद्द करने की मांग है. नुसरत हाल ही में निखिल जैन से अपनी कथित शादी तोड़ने को लेकर चर्चा में हैं. लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में बदायूं सांसद ने नुसरत जहां पर अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया है. कहा है कि नुसरत जहां ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ के दौरान अपने नाम का उच्चारण नुसरत जहां रूही जैन के रूप में किया था. लोकसभा की वेबसाइट पर नुसरत जहां के पति का नाम निखिल जैन लिखा है. इसे भी पढ़ें- हाई">https://lagatar.in/high-voltage-drama-agency-and-rims-have-their-own-arguments-regarding-salary-payment-talks-are-inconclusive-see-photos/93782/">हाई

वोल्टेज ड्रामाः सैलरी भुगतान को लेकर एजेंसी और रिम्स आमने-सामने, वार्ता रही बेनतीजा, देखें तस्वीरें

तुर्की में हुई थी नुसरत और निखिल की शादी

मालूम हो कि नुसरत जहां ने उद्योगपति निखिल जैन से 19 जून 2019 तुर्की के बोरडम शहर में टर्किश मैरिज रेग्युलेशन एक्ट के तहत धूमधाम से शादी की थी. पूरा देश इस शाही शादी का गवाह बना था. लोकसभा चुनाव की लहर के दौरान हुई इस शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी. नुसरत और निखिल ने रिसेप्शन का आयोजन कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में किया था. जहां राजनीति और फिल्मी दुनिया समेत दूसरे क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं थीं. साल 2020 में जब दोनों की पहली सालगिरह थी तब नुसरत और निखिल ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी थी. अब शादी के दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही