Search

 
 
 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा ने किया विचार गोष्ठियों का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे झारखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई. इस मौके पर राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित की गईं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों, जीवन और योगदान पर चर्चा की.
 

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे झारखंड में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई. इस मौके पर राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम और गोष्ठियां आयोजित की गईं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों, जीवन और योगदान पर चर्चा की.

 

राजधानी रांची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, वरुण साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.


बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत के महान विचारक और दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने देश को जोड़ने और समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का सपना देखा.

 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में जो तुष्टीकरण की राजनीति शुरू हुई थी उसे खत्म करने की दिशा में पंडित जी ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाया.

 

मरांडी ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं. गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की वजह से आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं. साथ ही भारत की पुरानी संस्कृति और परंपराओं को भी आज सम्मान मिल रहा है, देश के अंदर और बाहर दोनों जगह.


भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उनका ‘एकात्म मानववाद’ का विचार आज भी लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा दे रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आज आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही