Ranchi : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, झारखंड प्रदेश की ओर से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यशाला धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती स्मरणोत्सव (6 से 16 नवंबर 2025) की तैयारी के तहत आयोजित की गई.
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पूरे झारखंड में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी. उन्होंने बताया कि पार्टी इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करेगी. राज्यभर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं और चबूतरों की सफाई की जाएगी और लगातार तीन दिनों तक दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी.
साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि खूंटी में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके बाद दुमका सहित सभी जिलों और प्रखंडों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे ताकि भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके.इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर ओराओं, कार्यक्रम के संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, पूर्व मंत्री एवं सांसद सुदर्शन भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment