Search

 
 
 

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भाजपा ने पारित किया प्रस्ताव

Ranchi News : प्रस्ताव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की राजनीति की आलोचना की गई. भाजपा ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओडिशा, असम और बिहार में पार्टी को समर्थन देने वाले मतदाताओं का आभार जताया. साथ ही, वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित झारखंड बनाने के संकल्प को दोहराया.
 
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
  • पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट कराने की मांग

Ranchi News : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव में केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रस्ताव पेश किया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद विद्युत वरण महतो ने इसका समर्थन किया. इसके बाद प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ.

 

जनजातीय योजनाओं का किया उल्लेख

प्रस्ताव में भाजपा ने जनजातीय समाज के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया. इनमें प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शामिल हैं. पार्टी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस का भी जिक्र किया.

 

प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उलिहातू दौरे और रांची में स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय का उल्लेख किया गया. भाजपा ने झारखंड में केंद्र की परियोजनाओं को भी गिनाया. इनमें देवघर एम्स, देवघर एयरपोर्ट और सिंदरी उर्वरक संयंत्र शामिल हैं.

 

सरकार पर निशाना

भाजपा ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में झारखंड विकास की राह से भटक गया है. प्रस्ताव में सड़क और रेल परियोजनाओं के साथ आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का उल्लेख किया गया. 

 

किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए जिला खनिज फाउंडेशन के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का भी जिक्र किया गया.

 

प्रस्ताव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष की राजनीति की आलोचना की गई. भाजपा ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, ओडिशा, असम और बिहार में पार्टी को समर्थन देने वाले मतदाताओं का आभार जताया. साथ ही, वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित झारखंड बनाने के संकल्प को दोहराया.

 

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण की मांग 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण देने का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ट्रिपल टेस्ट कराया जाना चाहिए. इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से कैबिनेट की बैठक बुलाने और पिछड़ा वर्ग आयोग को तत्काल प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश देने की मांग की. रघुवर दास ने अप्रैल तक पंचायत चुनाव कराने की मांग भी की.

 

सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर 

प्रदेश उपाध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की अपील की. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जिला और मंडल स्तर पर संगठन के कामकाज की समीक्षा की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही