Chaibasa (Shambhu Kumar): राज्य में व्याप्त बिजली व पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा व चक्रधरपुर में भाजपाइयों ने मटकी लेकर रोष प्रकट किया. चाईबासा में भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से पूर्व सीएम मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा शामिल हुए.
आक्रोश प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा मटकी लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. जहां राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई. भाजपा महिला मोर्चा ने उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा. बता दें, आक्रोश प्रदर्शन चक्रधरपुर में पुरानी रांची रोड स्थित मोदी आहार कार्यालय से निकाला गया.
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, भाजपा नेता डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुप दूबे समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता नगर परिषद कार्यालय पहुंचे. जहां नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को जनहित से जुड़ी बिजली-पानी की समस्याओं के शीघ्र समाधान करने को लेकर ज्ञापन-पत्र सौंपा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment