Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chaibasa News: दुमबीसाई में रिटायर क्लर्क की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा मुफस्सिल थाना के दुम्बीसाई गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवती की पहचान चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी के रूप में हुई.
Advertisement
Advertisement

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा मुफस्सिल थाना के दुम्बीसाई गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवती की पहचान चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी के रूप में हुई. 


बताया जाता है कि शबनम बुधवार को रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी. गुरुवार सुबह में परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो शबनम को फांसी के फंदे से लटका पाया. जिसके बाद आनन-फानन उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं परिजनों द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई. 


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. इधर युवती के फांसी लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है. गुरुवार को ही युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही