Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Education News : JUT ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 का एकेडमिक व परीक्षा कैलेंडर

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आधिकारिक एकेडमिक एवं परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. जारी कैलेंडर में विश्वविद्यालय से संचालित विभिन्न अंडरग्रेजुएट एवं पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों जैसे डिप्लोमा, बी.टेक, बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, बी.फार्मा, एम.टेक, एमबीए एवं एमसीए के विभिन्न सेमेस्टरों की शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आधिकारिक एकेडमिक एवं परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. जारी कैलेंडर में विश्वविद्यालय से संचालित विभिन्न अंडरग्रेजुएट एवं पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों जैसे डिप्लोमा, बी.टेक, बीएचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, बी.फार्मा, एम.टेक, एमबीए एवं एमसीए के विभिन्न सेमेस्टरों की शैक्षणिक एवं परीक्षा संबंधी गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया गया है.

 

कैलेंडर में कक्षाओं के संचालन, मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं, परीक्षा फॉर्म भरने एवं सत्यापन प्रक्रिया, समर इंटर्नशिप, एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं और रिजल्ट प्रकाशन की संभावित तिथियां निर्धारित की गई हैं. विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बी.टेक प्रथम वर्ष (बैच 2025-29) के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी हैं.

वहीं, इस सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाएं अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होंगी और परिणाम सितंबर 2026 में प्रकाशित किए जाएंगे. इसी प्रकार डिप्लोमा प्रथम वर्ष (बैच 2025-28) के दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 5 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई हैं.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस अधिसूचना की प्रतियां राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के प्रधान सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव और विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों एवं संस्थानों के निदेशकों एवं प्राचार्यों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही